Facebook मे सीनियर की fake आईडी बनाकर डॉक्टर को ठगने की कोशिश-2

Unique Visitors

6394

Page-views
8580

डॉ.सुरेश(बदला हुआ नाम) एक anesthetist हैं जो कि पटना के एक जाने माने हॉस्पिटल मे काम करते हैं। वो काफी सम्पन्न हैं।वो Facebook के द्वारा भी अपने फ़्रेंड्स ,सीनियर और जूनियर से जुड़े हैं। उनलोगों मे एक कॉलेज के जमाने के उनके सीनियर डॉ. राजीव(बदला हुआ नाम )भी हैं। क्रमशः डॉ सुरेश अपने सीनियर को काफी अच्छी तरह से जानते हैं।एक सप्ताह पहले उनको डॉ राजीव का मैसेज मिला उसमे लिखा था “मुझे तुरंत ही10000 रुपये भेज दीजिये।मै काफी मुसीबत मे हूँ। मेरे पास पैसे कि कमी हो गयी है और एक बहूत ही जरूरी काम आ गया है। “डॉ सुरेश को लगा कि सीनियर डॉ राजीव बॉस मज़ाक कर रहे हैं। डॉ सुरेश को पता था कि डॉ राजीव काफी सम्पन्न हैं और उन्हे पैसे कि कोई कमी नहीं है। उन्होने डॉ राजीव को जवाब दिया “काहे बॉस आप मज़ाक कर रहे हैं?और सुनाइए क्या हाल चाल है?”इसपर डॉ राजीव का मैसेज आया “प्लीज कृपा करके मुझे दस हज़ार रुपये भेज दीजिये। मुझे रुपयों कि सख्त जरूरत है।मै आपको अपना मोबाइल नंबर भेज रहा हूँ। उस नंबर पे आप पैसे ट्रान्सफर कर दीजिये। ”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »