Facebook मे सीनियर की fake आईडी बनाकर डॉक्टर को ठगने की कोशिश-3

Unique Visitors

6461

Page-views
8647

डॉ राजीव के बार बार पैसे के अनुरोध पर डॉ सुरेश सोंच मे पड़ गए।यह मैसेज उनके facebook messenger के माध्यम से डॉ राजीव द्वारा भेजा जा रहा था। डॉ सुरेश ने अपने मोबाइल मे देखा तो प्रोफ़ाइल हूबहू डॉ राजीव का लग रहा था । नाम तो same था ही । अब डॉ सुरेश को घोर आश्चर्य हुआ कि डॉ राजीव इतने आर्थिक रूप से मजबूत होते हुए भी इतनी छोटी सी रकम कि मांग कर रहे हैं। फिर डॉ सुरेश ने chat मैसेज को ध्यान से पढ़ा। सामने वाला जिस प्रकार बार बार विनती कर रहा है और गिड़गिड़ा रहा है वो उनका सीनियर का चीर परिचित लहज़ा बिलकुल भी नहीं था। फिर भी दुविधा कि स्थिति हो गयी थी डॉ सुरेश के लिए। अचानक उन्हे एक उपाय सूझा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »